भागलपुर, अगस्त 7 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब कोशी टोला वार्ड संख्या-4 निवासी बीदो ऋषिदेव (54) की हरियाणा के हिसार जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मजदूरी करने के लिए करीब एक माह पूर्व हरियाणा गए थे। घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार तलवंडी राणा प्वाइंट के समीप सड़क पार करने के दौरान बीदो ऋषिदेव तेल टैंकर की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हरियाणा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार की शाम एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। पत्नी शांति देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार आंधी-तूफान में घर क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार की ...