भागलपुर, अगस्त 9 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू यदि पढ़ाई जारी रखने और अपने सपनों को पूरा करने का जज़्बा हो, तो जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किल भी इंसान के कदम नहीं रोक सकती। इसका प्रेरणादायक उदाहरण अररिया शहर के स्टेशन रोड की रहने वाली लर्नर चांदनी दीदी ने पेश किया है। जीविका व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सेकेंड चांस कार्यक्रम के तहत चांदनी 06 अगस्त 2026 को परीक्षा देकर घर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना हो गई थी। इस हादसे में उसे काफी चोटें आईं। उनकी स्थिति को देखते हुए परिवार के सदस्यों ने उन्हें आगे की परीक्षा में शामिल नहीं होने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Success Story: बिना कोचिंग के प्रेरणा प्रणय BPSC पास कर बनीं SDM, हासिल की 288वीं रैंक लेकिन चांदनी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने कार्यक्रम की टीम से फोन पर कहा, 'मैं अपनी परीक्षा देना चाहती हूं। ...