भागलपुर, अगस्त 16 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम स्वतंत्रता दिवस का अवसर फारबिसगंज प्रखंड के 132 भूमिहीन परिवारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। बिहार सरकार की पहल के तहत इन गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा प्रदान कर उन्हें जमीन का अधिकार दिया गया। वर्षों से अपनी जमीन और स्थायी आशियाने के इंतजार में रहे परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन का पर्चा मिलना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं रहा। पर्चा हाथ में आते ही लाभुकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।फारबिसगंज अंचल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: 26 भूमिहीनों को स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ने दिया वासगीत पर्चा इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुरूप पा...