भागलपुर, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विशेष नामांकन अभियान 2026 के तहत मध्य विद्यालय घीवहा में बच्चों और उनके अभिभावकों को नामांकन के लिए जागरूक करने का कार्य किया गया। उक्त अभियान विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अभियान के माध्यम से विद्यालय के शिक्षकों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, विशेष रूप से घीवहा और अड़राहा, में जाकर बच्चों के नामांकन के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान में सचिन कुमार रजक,प्रभात कुमार प्रवीन, राकेश कुमार, अरमान, अनुपम ऋषिदेव और विद्यालय के कुछ छात्रों ने मिलकर इसे सफल ...