भागलपुर, अक्टूबर 5 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिभाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा रविवार को पूर्व मंत्री सह सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल के बटराहा स्थित आवास पर जाकर मिले। इस दौरान आगामी 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार विमर्श किए। विधायक ने बताया कि आगामी 7 अक्टूबर 2026 को देश भर में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन बड़े स्तर पर किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर अब तक के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 7 अक्टूबर को प्रस्तावित सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियो...