अररिया: सुनसरी से 120 किलो गांजा बरामद
भागलपुर, जून 28 -- जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के पीआईटी टी तथा स्थानीय पुलिस के संयुक्त मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धरान के च्यानडांडा सामुदायिक वन क्षेत्र में 120 किलो गांजा बरामद हुई है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार जब्त गांजे को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में उत्पादित गांजा तस्करी के माध्यम से सीमावर्ती इलाकों तक पहुंचाया जाता है। बाद में इसे भारत भेजने का प्रयास किया जाता है। नेपाल-बिहार सीमा पर समय-समय पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी जाती रही है। तस्कर अक्सर सीमावर्ती क्षेत्रों में माल को स्टॉक कर अनुकूल अवसर मिलने पर भारतीय क्षेत्र में भेजते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.