अररिया: सीमापार नेपाल में नशीली पदार्थ के साथ चार धंधेबाज गिरफ्तार
भागलपुर, मई 17 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत सीमावर्ती जिला सुनसरी, मोरंग और झापा से पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ चार धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इटहरी पकली क्षेत्र से सुशील कुमार राजवंशी को 300 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह इटहरी-4 फलामे पुल से रोशन धामी को 350 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित पकड़ा गया है। इसी प्रकार झापा के कनकाई-5 चप्रामारी में जितबहादुर लिम्बू और प्रदीप राई को 11 ग्राम 170 मिलीग्राम ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया गया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार गिरफ्तार किए गए उन लोगों के बारे में आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.