भागलपुर, मई 29 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली की मांग को लेकर निकली संकल्प-सह-जनजागरण यात्रा सीमांचल दौरे के क्रम में अररिया जिले के फारबिसगंज पहुंची। यहां शिक्षकों एवं विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों ने जोरदार समर्थन देते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग बुलंद की। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार प्रदेश के बैनर तले आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मी शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अशोक कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...