अररिया: सीबीएसई 10 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 'प्रतिभा सम्मान' से नवाजा गया
भागलपुर, अप्रैल 20 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एसजी टीचिंग सेंटर में सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 'प्रतिभा सम्मान' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पठन सामग्री एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यह सम्मान पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के अध्यक्ष एवं बाल साहित्यकार हेमंत यादव, संस्थापक बिनोद कुमार तिवारी तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद मंडल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में प्रिंस कुमार मंडल,आकांक्षा कुमारी,श्रेया सृष्टि,निधि मिश्रा, अभिमन्यु कुमार,जेवा प्रवीण,यासीन प्रवीण तथा आकाश कुमार साहनी प्रमुख रहे। यह भी पढ़ें- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.