अररिया: सिविल कोर्ट परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन आज
भागलपुर, जुलाई 17 -- अररिया से विनोद प्रसाद की रिपोर्ट राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के निर्देशों के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया के तत्वावधान में शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर अररिया में सुबह 10 बजे से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881) की धारा 138 से संबंधित सभी न्यायालयों के लंबित मामलों के निपटारे के लिए एक पीठ का गठन किया गया है। जिला जज गुंजन पाण्डेय के हवाले से डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि पीठ संख्या-01 में पीठासीन पदाधिकारी एसडीजेएम पार्थ व सदस्य के रूप में मो. परवेज आलम अधिवक्ता वादों के निपटारा में पक्षकारों की मौजूदगी में सहयोग प्रदान करेंगे। यह भी पढ़ें- Munger News: 18 जुलाई को मुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.