अररिया: सिकटी में 75 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की तलाश जारी
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 75 लीटर नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी सिकटी के बलकार्मिकों एवं आबकारी विभाग अररिया की टीम ने की। निरीक्षक प्रकाश चन्द पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसबी और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने संदिग्ध क्षेत्र में सघन गश्ती एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान टीम ने पैरों के निशान तथा मोटरसाइकिल और साइकिल के टायरों के निशान का पीछा किया। टीम बॉर्डर पिलर संख्या 160 से करीब 630 मीटर पश्चिम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.