भागलपुर, अप्रैल 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ वार्ड संख्या 14 में साग तोड़ने के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला पवित्री देवी पति फूलकांत झा ने गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराई है। पीड़िता पवित्री देवी ने बताया कि 16 अप्रैल को दिन के दस बजे बाड़ी में साग तोड़ रही थी। इस बीच गांव के ही शंभु नाथ झा हमसे कहने लगा कि घास क्यों नोंच डाली। इस पर मैं बोली कि घास के नीचे साग था इसलिए घास को अलग कर दिया है। इतना कहते ही वह गाली गलोज करने लगी। गोली देने से मना करने पर मुझे बाल पकड़ कर गिरा दिया तथा लात मुक्का से मारपीट करने लगा। इस बीच टुनटुन झा व शुभलता देवी भी आ गई और दबिया से जांध पर मारने लगा। बचाने आई ननद गौरी देवी को भी मारपीट ...