भागलपुर, अप्रैल 18 -- अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुआड़ी थाना क्षेत्र के मेघा नूनिया टोला के पास शनिवार की सुबह करीब छह बजे बड़े-बड़े बैट्रा लदे साइकिल के नीचे दबने से एक 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक शंकर महतो मेघा नुनिया टोला वार्ड संख्या 2 नन्द लाल महतो का बेटा था। वह छोटा-मोटा किसान था। घटना उस वक्त हुई जब चढ़ाई में दिक्कत होने मदद मांगने पर शंकर महतो ने साइकिल पर लदे बड़े-बड़े बैट्रा को पीछे ठेल रहा था था। बताया गया कि इसी दौरान साइकिल अनियंत्रित होकर युवक के शरीर पर गिर गया। इससे उनकी मौत हो गयी। हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठाकर अन्य बैट्रा लेकर कुआड़ी जा रहे दोनों युवक भागने में सफल रहे। इधर घटना के विरोध में मृतक के आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को कुआड़ी मुख्य बाजार में रखकर और बांस बल्ला से घेरकर सड़क जाम कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.