भागलपुर, मई 30 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट अररिया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सशक्त स्थायी समिति के लिए नामांकन करने वाले तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।18 पार्षद सदन में उपस्थित रहे,जबकि नगर परिषद के पार्षद 11 वार्ड पार्षद चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुए।सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 16 की पार्षद नीतू कुमारी, वार्ड संख्या 20 की पार्षद गजाला तहरबीन और वार्ड संख्या 29 के अबुल कलाम ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने तक इनके खिलाफ किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया। यह भी पढ़ें- जिले के सभी छह नगर निकायों में चुनाव आज, तैयारी पूरी इसके बाद चुन...