भागलपुर, अगस्त 9 -- जोगबनी, अररिया से बरुण मिश्रा नेपाल के सुनसरी देवानगंज में 26 जुलाई की देर शाम कांवर यात्रा में हुई हिंसक झड़प के दौरान सुरक्षाकर्मी की गोली से घायल 21 वर्षीय रविन्द्र मेहता की मौत चार अगस्त को इलाज के दौरान काठमांडू में हो गई थी। लेकिन सरकार से सहमति नहीं बनने कारण परिजन अब तक उनका शव घर नहीं ले गये हैं। अभी भी वह शव त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल महाराजगंज में रखा हुआ है। बताया गया कि मृतक परिवार और सरकार के बीच राहत, शहीद घोषणा तथा सहमति के कार्यान्वयन के विषय में सहमति नहीं बन पाने के कारण शव अस्पताल में यंू ही पड़ा है। यहां बता दें कि देवानगंज वार्ड तीन निवासी रविन्द्र की चार अगस्त को काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें विराटनगर के ...