अररिया, दिसम्बर 21 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू है। धान की खरीद शुरू हुए करीब डेढ़ माह से अधिक समय हो चुका है लेकिन अब तक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित नहीं हो पाया है। 82 हजार सांकेतिक लक्ष्य बताए जा रहे हैं। फिलहाल इसी को लक्ष्य मानकर धान की खरीद की जा रही है। जिले में सरकारी खरीद केन्द्रों की संख्या 174 से बढ़कर अब 178 हो गई है। पहले 168 पैक्स और छह व्यापार मंडल के माध्यम से धान की खरीद हो रही थी लेकिन अब 171 पैक्स और साथ व्यापार मंडल के माध्यम से सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से धन खरीदे जा रहे हैं। शनिवार को समाचार लिखे जाने तक जिले में 23 हजार 330 एमटी धान की खरीद हो चुकी थी, हालांकि जिले में धान खरीद का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सरकारी समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 20 हजार 195 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.