अररिया: सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मुखिया पुत्र व पूर्व मुखिया समेत आठ गिरफ्तार
भागलपुर, जून 14 -- जोकीहाट, अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट भूमि विवाद मामले की सुनवाई के दौरान जोकीहाट अंचल कार्यालय परिसर में मुखिया पुत्र व पूर्व मुखिया एवं उनके समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। घटना शनिवार की बताई गयी है। अंचलाधिकारी नजबुल हसन के आवेदन पर जोकीहाट थाना में दोनों पक्षों के 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जनता दरबार में भूमि विवाद की सुनवाई समाप्त होने के बाद चौकता पंचायत के पूर्व मुखिया सालिक अनवर एवं उनके समर्थकों तथा वर्तमान मुखिया के पुत्र रजी अहमद और उनके समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और अंचल कार्यालय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.