भागलपुर, अप्रैल 12 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया आरएस स्थित श्री महारथी मारुति मंदिर में रविवार को श्रीश्री 1008 ओम जी महाराज ने हवन अनुष्ठान किये। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओ ने जयकारा लगाया। हवन यज्ञ की पवित्र अग्नि ने वातावरण को आलौकिक बना दिया। बता दें कि ये मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का एक अत्यंत शक्तिशाली केंद्र है। इस मंदिर में पहुंचकर भक्त आत्मिक शांति पाकर आध्यात्म से जुड़ जाते हैं यहां प्रतिवर्ष नब्बे के दशक से प्रतिवर्ष पारंपरिक विधि विधान से विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान आयोजित होता हैं इस वर्ष 31 मार्च से 9 अप्रैल तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया।इस दौरान मंदिर में पीठ स्थापना, गणपति पूजा अर्चना, गुरु पूजा अर्चना , हनुमंत पूजा अर्चना छप्पन भोग, रूद्राभिषेक, लक्षमी नारायण पूजा, सुन्दर कांड...