भागलपुर, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज। फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारा मानिकपुर वार्ड संख्या 12 निवासी शंकर मंडल का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बीते सोमवार की रात से लापता है। बताया जा रहा है कि शिवम गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर सभी संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की। रिश्तेदारों के घर, आसपास के गांवों, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर खोजबीन की गई, लेकिन अब तक शिवम का कोई सुराग नहीं मिल सका है। यह भी पढ़ें- दो बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने शुरू की जांच लापता बच्चे के पिता शंकर मंडल ने सिमराहा थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की शीघ्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.