भागलपुर, जून 20 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट शहर के सबसे व्यस्त और जाम की समस्या से जूझने वाले रेलवे गुमटी क्षेत्र में प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पुराना अस्पताल के समीप देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बैरिकेडिंग कर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई। इस दौरान नगर परिषद की ओर से उपलब्ध कराए गए बड़ी संख्या में ट्रॉली और बैरिकेड लगाकर यातायात को व्यवस्थित किया गया। नई व्यवस्था के तहत अब सदर रोड से अस्पताल रोड आने वाले वाहनों को रेलवे गुमटी पर जाम में फंसने से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- अररिया: शहर में जाम से राहत की पहल, वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू वाहनों के आवागमन के लिए निर्धारित रूट तय कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार अस्पताल रोड की ओर से आने वाले वाहन रेलवे ...