भागलपुर, फरवरी 21 -- भरगामा, एक संवाददाता। संध्या गश्ती के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। भरगामा पुलिस ने बताया कि वार्ड संख्या 5 निवासी रघुनंदन विश्वास के पुत्र हरिनंदन विश्वास, वार्ड संख्या 1 निवासी स्व. लक्ष्मण यादव के पुत्र अनमोल यादव तथा वार्ड संख्या 1 निवासी बद्री ऋषिदेव के पुत्र कृष्णदर्शन ऋषिदेव को शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। तीनों पर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपितों की चिकित्सीय जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल का नेतृत्व एएसआई मृत्युंजय कुमार कर रहे थे, जिसमें सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि होली पर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.