भागलपुर, मई 6 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिसोनामणि गोदाम पुलिस ने शराब तस्करी के कारोबारी को मंगलवार की रात जागीर परासी से गिरफ्तार किया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि आठ दिन पूर्व गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र सोनामणि गोदाम काली मंदिर होकर आने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर सोनामणि गोदाम पहुंचे तो एक व्यक्ति को बाइक पर पीछे में एक बोरा बांधे आ रहा है। पुलिस गाड़ी को देखते ही वह व्यक्ति बाइक लेकर भागने लगा। कुछ दूर जाकर एक घर के बगल में बाइक लगाकर मकई खेत का लाभ लेते हुए भागने में सफल रहा। बाइक पर लोड बोरा की तलाशी लेने पर 12 बोतल नेपाली शराब जब्त किया गया। इसके साथ ही बाइक को भी जब्त किया गया। गिरफ्तार जय कुमार यादव ऊर्फ पप्पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.