अररिया: विश्व स्कार्फ दिवस पर स्काउट-गाइड्स ने दिलाया सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
भागलपुर, अगस्त 1 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में शनिवार को फारबिसगंज एवं अररिया अनुमंडल के विभिन्न विद्यालयों में विश्व स्कार्फ दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स ने स्कार्फ धारण कर एकता, सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस मौके पर संयुक्त राज्य सचिव, बिहार एवं जिला संगठन आयुक्त, अररिया बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि विश्व स्कार्फ दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अगस्त को लॉर्ड बैडेन-पॉवेल द्वारा वर्ष 1907 में ब्राउनसी द्वीप पर आयोजित प्रथम प्रायोगिक स्काउट शिविर की स्मृति में मनाया जाता है। यह शिविर विश्व स्काउट आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सात दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू उन्होंने बताया कि वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.