अररिया: वंदे मातरम् पर आस्था को समझे भाजपा, देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटना बंद करे : कांग्रेस
भागलपुर, अगस्त 22 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अररिया जिलाध्यक्ष सैफ अली खान ने वंदे मातरम को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देशभक्ति के नाम पर किसी समुदाय की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाना संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मुसलमान भारत को अपनी मातृभूमि और जन्मभूमि मानते हैं तथा देश से प्रेम करते हैं, लेकिन धार्मिक उपासना से जुड़े भावों को स्वीकार करना उनकी व्यक्तिगत आस्था का विषय है। इसे देशभक्ति की कमी से जोड़ना उचित नहीं है। सैफ अली खान ने कहा कि वंदे मातरम् का स्वतंत्रता आंदोलन में ऐतिहासिक योगदान सम्मान योग्य है, लेकिन इसके नाम पर किसी नागरिक की धार्मिक आस्था पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् के केवल 2 अंतरे गाने का विरोध, कांग्रेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.