भागलपुर, अप्रैल 29 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिप्रखंड के लैलोखर पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों व महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व जिला पार्षद अफाक आलम ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों का छोटे छोटे बीमारी का इलाज के लिए कुआड़ी या फिर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। या फिर ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। इससे रोगियों सहित परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने डीएम से लैलोखर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...