भागलपुर, नवम्बर 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता। अररिया कॉलेज अररिया परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पाठक की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रगीत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्षता कर रहे डॉ अशोक पाठक ने कहा कि 'वंदे मातरम' राष्ट्रगीत हमें अपनी प्राचीन समृद्धि, संस्कृति, शक्ति और गरिमा की याद दिलाती हुई हमसे हमारी पहचान कराती है। अपने राष्ट्र के प्रति गौरव का बोध कराती है। वंदे मातरम राष्ट्रगीत में हमारा अतीत वर्णित है। यह हमारी समृद्धि, संस्कृति, शक्ति आदि का धरोहर है। यह पावन गीत हममें राष्ट्र प्रेम की भावना भरता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय-परिवार डॉ सुलोचना कुमारी, डॉ राजेश मोहन, डॉ संदेश यादव, डॉक्टर सुबीर राणा, कन्हैया कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.