अररिया: रामनवमी को लेकर बथनाहा में तैयारी तेज, बाजार भगवा में रंगा
भागलपुर, मार्च 24 -- बथनाहा, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर बथनाहा में इस बार भव्य आयोजन की तैयारी जोरों पर है। पूजा समिति के सदस्य पूरी तरह सक्रिय हैं। बाजार क्षेत्र को भगवा झंडों से सजाया जा रहा है, वहीं जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। हाट चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप भगवान श्रीराम सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापना की तैयारी अंतिम चरण में है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव पूजन (सप्तम वर्ष) का आयोजन किया जा रहा है। पूजा समिति ने सभी राम भक्तों एवं सनातन समाज के लोगों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.