भागलपुर, अप्रैल 30 -- रानीगंज (अररिया) से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज के खरहट पंचायत अंतर्गत गितवास में बुधवार की देर रात एक पक्के मकान में आग लगने से करीब दस लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गयी। अगलगी की इस घटना का पता नहीं चल सका है। आग को अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों ने मिलकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू किया। घटना को लेकर अग्निपीड़ित परिवार कुछ भी बोलने से परहेज किया। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार गितवास निवासी मधु स्वर्णकार गितवास बाजार में हार्डवेयर का दुकान चलाता है। वह अपने घर के बरामदे पर हार्डवेयर का सामान प्लास्टिक के नल, पाइप, टंकी, कार्बेट, थीनर सहित कई ज्वलनशील पदार्थ रखे थे। बुधवार की रात के करीब ढाई बजे अचानक आग लग गयी। आग की लपटों में घर के बरामदे पर रखे प्लस्टिक के सामान एक एक कर जलने लगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.