भागलपुर, मार्च 30 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। अमेरिका,इजरायल और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद से रसोई गैस सिलेंडर को लेकर चल रही मारामारी थमने का नाम नहीं ले रही। महिलाओं , पुरुष व बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों के चक्कर काटते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रशासन द्वारा दावा भरपूर गैस होने का किया जा रहा है। शहर के छुआपट्टी निवासी वीरू डागा, विक्रम अग्रवाल ने बताया कि शहर के रामपुर स्थित इंडेन गैस सर्विस की गोदाम घंटों लाइन लगने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया। एक उपभोक्ता ने बताया कि साल भर से बुकिंग नहीं कराई थी, अब बुकिंग कराने आए हैं तो कह रहे हैं कि पहले केवाईसी कराइए। अब केवाईसी के लिए ऑफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...