भागलपुर, जून 13 -- कुर्साकांटा से अनिल झा की रिपोर्ट रहटमीना पंचायत के मैदानपुर नारायण यादव के घर से सकरदीना होते हुए पकड़ी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क जर्जर हो गया है। थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, सरपंच संजीव कुमार, मनाजे कुमार यादव आदि ने बताया कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी मैदानपुर से पकड़ी तक सड़क का पक्कीकरण नहीं हुआ है। सुखाड़ के समय तो राहगीर किसी तरह आवागमन कर लेते हैं, लेकिन बारशि होने पर लोगों का चलना भ्ज्ञी दूभर हो जाता है। यह भी पढ़ें- अररिया: मैदानपुर से पकड़ी घाट सड़क का हो पक्कीकरण ग्रामीणों ने डीएम से मैदानपुर से पकड़ी घाट तक पक्की सड़क निर्माण की माग की है। यह भी पढ़ें- जमुआ...