भागलपुर, मार्च 31 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि रहटमीना पंचायत के मैदापुर नारायण यादव के घर से सकरदीना होते हुए पकड़ी घाट तक जाने वाली कच्ची सड़क जर्जर हो गया है। थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, सरपंच संजीव कुमार, मनाजे कुमार यादव आदि ने बताया कि पक्की सड़क नहीं रहने से लोगों को बारशि में चलना भी दूभर हो जाता है। उनलोगों ने डीएम से मैदानपुर से पकड़ी घाट तक पक्की सड़क निर्माण की माग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...