भागलपुर, फरवरी 28 -- जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मार्च महीने में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा की तैयारियों से अभिभावकों को अवगत कराना और बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करना था। उमवि बोरैल में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे एचएम विवेकानंद वर्णवाल ने अभिभावकों से अपील की कि मार्च में होने वाली परीक्षा में नामांकित सभी बच्चों की भागीदारी अनिवार्य है। बैठक के दौरान बच्चों के सीखने के स्तर और उनकी कमियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को बताया गया कि यह परीक्षा बच्चों के मूल्यांकन और अगली कक्षा में प्रोन्नति के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। गोष्ठी में बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। शिक्षकों ने अभिभावकों को प्रेरित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.