भागलपुर, फरवरी 17 -- पलासी ए.सं। प्रखंड के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर बीते 24 घंटे के भीतर हुई मारपीट की घटना में एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलो का इलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलों में बरहट गांव के सुभान, अरमान, आफताब, अबु जर, हबीब, जमाल,असमुन व दीप नगर गांव का शिवानंद यादव, सोनी कुमारी, फूलों देवी, नीरज यादव, गौरभ यादव, धीरज यादव शामिल हैं। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि सभी घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया। सभी पीड़ित खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...