भागलपुर, मई 6 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के फूलसरा गांव निवासी बीबी सवेरा ने पूर्व झगड़े को लेकर अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में 17 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में मिनाजर, मु सोहिल, मु नसीम, मेंहजवी, निमरोज, मुजलेमा, मंजर, शहाबुद्दीन आदि शामिल हैं। घटना दो मई की रात की बतायी गयी है। दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि पूर्व झगड़े को लेकर उक्त नामजद लोग घटना तिथि की रात साढ़े नौ बजे चार चक्का वाहन से आया और आंगन घुसकर अपशब्द का प्रयोग करने लगे, मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इस क्रम में जानलेवा प्रहार कर मेरे पुत्र का सिर जख्मी कर दिया। साथ ही घर घुसकर बक्से से नकदी व जेबरात लूटपाट भी की। इस संबंध में थानाध...