अररिया: महेश नवमी पर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस
भागलपुर, जून 25 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज, एक संवाददाता। महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा स्थानीय मारवाड़ी अतिथि सदन में माहेश्वरी उत्पत्ति दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, युवतियों एवं गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। समारोह की शुरुआत भगवान महेश की विधिवत पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ हुई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महेश से समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद महिलाओं और युवतियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का संचार किया। यह भी पढ़ें- रंगारंग कार्यक्रम के साथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.