भागलपुर, मार्च 8 -- अररिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया की ओर से शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई गयी। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रोफेसर एमपी सिंह द्वारा मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी के तेल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए एमपी सिंह ने कहा कि आठ मार्च को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों ,सम्मान और उनके योगदान को याद करने तथा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह केवल एक उत्सव का दिन नहीं है बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियां और उनके सशक्तिकरण के प्रति समाज की प्रतिबद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.