भागलपुर, जून 7 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट जिला राजद की बैठक में देश और राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, लचर बिजली व्यवस्था और बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ नौ जून को प्रखंड मुख्यालय और 17 जून को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया है। शनिवार की शाम शहर के जयप्रकाश नगर स्थित राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष अविनाश आंनद की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में धरना को सफल बनाने और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तय की गयी। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर चर्चा की गयी।बैठक यह भी पढ़ें- महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का होगा हल्ला बोल कार्यक्रम में कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी बनाए गए मधेपुरा लोकसभा के पूर्...