अररिया: मरणोपरांत देहदान का संकल्प लेकर बुजुर्ग दंपती ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
भागलपुर, अगस्त 21 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम मानव सेवा और परोपकार की भावना को जीवन के बाद भी जारी रखने की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अवकाश प्राप्त बैंक अधिकारी एवं प्रकाश टोयोटा तथा प्रकाश बजाज के चेयरमैन रामप्रकाश प्रसाद और उनकी धर्मपत्नी प्रभा प्रसाद ने मरणोपरांत अपना देहदान करने का संकल्प लिया है। दधीचि देहदान समिति के अररिया जिलाध्यक्ष अजातशत्रु अग्रवाल की पहल पर दंपती ने इस आशय का संकल्प पत्र समिति को समर्पित किया। रामप्रकाश प्रसाद और प्रभा प्रसाद के इस पुनीत निर्णय पर दधीचि देहदान समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, प्रदेश महासचिव पद्मश्री विमल जैन सहित समिति के संरक्षकों एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संकल्पबद्ध दंपती को साधुवाद दिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि उनका यह निर्णय समाज में मानव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.