भागलपुर, मई 30 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट जोगबनी नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के तीनो सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। समिति सदस्य संख्या-2 एवं 3 पर क्रमश: मनोज साह और सतीश कौशिक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि सदस्य संख्या-1 के लिए मतदान कराया गया। समिति सदस्य संख्या-1 के चुनाव में नगर परिषद के सभी 28 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में मो. मोईम ने 22 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी मो. मुस्ताक को पांच मत मिले, जबकि एक मत अमान्य घोषित किया गया।निर्वाची यह भी पढ़ें- अररिया: सशक्त स्थायी समिति चुनाव,तीनों प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध पदाधिकारी नवनील कुमार (अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन अररिया) के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया सं...