अररिया, मार्च 10 -- अररिया। एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी अधेड़ का इलाज किया जा रहा है। जख्मी अधेड़ भरगामा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी आनंद यादव बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...