भागलपुर, जून 17 -- अररिया/पलासी, हिटी बुधवार की अहले सुबह पलासी-सोहंदर मुख्य मार्ग पर डाला गांव के पास एक 57 वर्षीय अधेड़ का शव मिलते ही सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित डूमरिया टोला वार्ड पांच निवासी जकीर के रूप में हुई। जकीर डूमरिया टोला निवासी अजीम उद्दीन का बेटा था। वह मजदूरी- कुली का काम करता था। मंगलवार रात से ही वह गायब था। बुधवार की सुबह डाला के पास उनका शव मिला। बताया गया कि मृतक का घर व घटनास्थल की दूरी लगभग दो किमी है। मृतक मो जकीर के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। आशंका है कि पिटाई के बाद धारदार हथियार से उनकी हत्या की गयी है। परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या की आशंका जताई है। मृतक के छोटे भाई मो नौशाद ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे तक उनका भाई पलासी चौक पर थे। फिर घर आकर खाना खाये। इसके बाद फिर निकल ...