अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, छह बैग गांजा जब्त
भागलपुर, मई 24 -- अररिया से रोशन कुमार एसएसबी 52वीं बटालियन अररिया की बाह्य सीमा चौकी लैलोखर की नाका पार्टी ने देर रात भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह बैग गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई चौधरी टोला के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी को रात्रि के समय सीमा क्षेत्र से गांजा पार होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर निरीक्षक विश्वनाथ घोष के नेतृत्व में एसएसबी की स्पेशल नाका पार्टी ने चौधरी टोला के समीप लगभग तीन बजे नाका लगाया। यह भी पढ़ें- अररिया: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, छह बैग गांजा जब्त कार्रवाई की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद कुआड़ी थाना पुलिस संयुक्त अभियान में शामिल हुई। एसएसबी और पुलिस टीम ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.