अररिया: भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
भागलपुर, अगस्त 16 -- फारबिसगंज, फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने रविवार को प्रखंड के लहसनगंज में कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय में 80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आपस में बातचीत करते दिखाई देने के मुद्दे को लेकर विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए कांग्रेस की आलोचना की।वहीं यह भी पढ़ें- 'कुर्सी लाने को कह रही थीं सोनिया गांधी', 'वंदे मातर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.