भागलपुर, मार्च 31 -- अररिया, वरीय संवाददाता भगवान महावीर के जन्मोत्सव के मौके पर मंगलवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी शामिल हुए। महिलाओं व बच्चों की भी अच्छी खासी भागीदारी रही। इससे पहले जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में तेरापंथ भवन अररिया से प्रात: प्रभात फेरी निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: तेरापंथ भवन पहुंचकर सभा में परिणत हो गई। तत्पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका शुभारंभ महिला मंडल की सरिता बेगवानी, ज्योति बोथरा, चंदा चिंडालिया, वीणा चिंडालिया, शांति बोथरा ने मंगलाचरण के साथ की। तत्पश्चात कार्यक्रम में कल्पना चिंडालिया, रतनलाल दुधोडिया, भंवरलाल बेगवानी, विकास चिंडालिया, प्रदीप चिंडालिया,सभा मंत्री राजू जैन आदि ने अपन-अपने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.