भागलपुर, अप्रैल 29 -- जोगबनी, अररिया से से बरूण मिश्रा विराटनगर शहर के रानीबाट क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 191 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय मोरंग एवं नशीले पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो, विराटनगर की संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर मोटरसाइकिल की जांच की। जांच के दौरान भारत के जोगबनी निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला तथा विराटनगर-17 निवासी बाबू मियां को नशीले पदार्थ के साथ धर दबोचा गया। दोनों के पास से कुल 191 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों में नेपाल के तराई क्षेत्रों में नशा सेवन करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। आए दिन विभिन्न शहरों में नशा कारोबारियों की गिरफ्त...