अररिया: बाल कहानी संग्रह 'लाला जलेबी वाला' का हुआ विमोचन
भागलपुर, जून 7 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट शहर के पुराना बस स्टैंड रोड़ स्थित शिशु शिक्षा सदन सह डॉ. सीवी रमण एकेडमी शिक्षण संस्थान में रविवार को राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त बाल साहित्यकार हेमंत यादव की नवीनतम कृति 'लाला जलेबी वाला' बाल कहानी संग्रह का विमोचन स्कूली बच्चों द्वारा किया गया।
बाल साहित्य का महत्व इस अवसर पर पुस्तक के लेखक बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने कहा कि बाल कहानियां बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण की नींव रखती हैं। बाल कहानियों के माध्यम से बच्चों के शिक्षण, मनोरंजन की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। समय के साथ-साथ बच्चों का परिवेश और रुचियां भी बदली है। आज बच्चे साहित्य से दूर होकर मोबाइल से जुड़ने लगे हैं। आज बच्चों को मोबाइल से ज्यादा जरूरी बाल साहित्य की है, क्योंकि बाल साहित्य बच्चों के बौद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.