भागलपुर, फरवरी 7 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती बसमतिया पैक्स में शुक्रवार को पैक्स चुनाव संपन्न होने के बाद शनिवार की सुबह आठ बजे से नरपतगंज निर्वाचन भवन में मतगणना कार्य शुरू हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कार्ड शुरू हुआ। मतगणना को लेकर सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रत्याशी के समर्थक पहुंचे हुए थे। एक ही पंचायत में मतगणना होने के कारण दो घंटे के भीतर ही चुनाव परिणाम जारी किया गया। इसमें गुनेश्वर मेहता कुल 859 मत लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी गौरव कुमार सिंह को 388 मतों से हराया। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा माला पहनकर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर विजयी प्रत्याशी गुनेश्वर मेहता ने कहा कि जिस प्रकार बसमतिया की जनता ने लगातार जीत का सेहरा उनके सर दिया है वह जनता के सदा ऋण...