भागलपुर, जुलाई 6 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल अंतर्गत जोगबनी-कटिहार रेलखंड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं को लेकर रविवार देर शाम सिविल सोसाइटी फारबिसगंज की बैठक आयोजित की गई। बैठक समिति के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा की अध्यक्षता में संरक्षक बछराज राखेचा के आवासीय परिसर पर संपन्न हुई। बैठक में सबसे प्रमुख मांग पिछले 18 वर्षों से जोगबनी से कोलकाता के बीच त्रि-साप्ताहिक (सप्ताह में तीन दिन) संचालित कोलकाता-चितपुर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की उठी। सदस्यों ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस ट्रेन का दैनिक संचालन समय की आवश्यकता है। इसके अलावे जोगबनी से सिलीगुड़ी के लिए वर्तमान में कटिहार होकर संचालित ट्रेन को नवनिर्मित अररिया-ठाकुरगंज रेलखंड के रास्ते प्रतिदिन चला...