भागलपुर, अगस्त 9 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में छह अगस्त से 20 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान के क्रम में रविवार को अररिया के पुलिस लाइन में डीएसपी सुधीर कुमार एवं एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौके पर उर्मिला बहन ने दोनों पदाधिकारियों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिह्न देकर अभिवादन की। जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन ने नशा से हानि इसके दुष्प्रभाव के बारे में पूरी जानकारी दी और उन्होंने पुलिसकर्मियों से संकल्प कराया कि अपने अंदर किसी भी नशा को आजीवन नहीं आने देंगे। संजय गुप्ता ने कहा कि सिर्फ संकल्प नहीं यह दृढ़ निश्चय होना चाहिए। एसडीपीओ...