भागलपुर, मई 16 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दियागंज गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी पति-पत्नी का इलाज किया जा रहा है। जख्मी पति-पत्नी अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के दियागंज गांव निवासी आमना खातून और उनके पति बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महिला जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...